फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नग्गर में कूड़ा फेंका तो भरना होगा 5,000 जुर्माना

Fri, 11 Jul 2025 05:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ के निर्देश के बाद पंचायत ने लिया फैसला
विज्ञापन

पंचायत के तहत आते क्षेत्रों में लगाए गए साइन बोर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
नग्गर (कुल्लू)। नग्गर पंचायत में इधर-उधर कूड़ा-कचरा फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। कचरा फेंकते पकड़े जाने पर 5,000 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। पंचायत ने यह फैसला खंड विकास अधिकारी के निर्देशों के बाद लिया है। इसके लिए बाकायदा ग्राम पंचायत के अधीन आने वाले क्षेत्रों और पर्यटक स्थलों पर कूड़ा-कचरा न फैलाने और जुर्माना के प्रावधान होने के साइन बोर्ड लगाए गए हैं।
पंचायत प्रधान प्रदीप ठाकुर ने कहा कि नग्गर एक पर्यटक स्थल है। यहां देशी-विदेशी हजारों पर्यटक रोजाना पहुंचते हैं। मेहमानों और स्थानीय लोगों को एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिले। इसके लिए खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने कहा कि नए सूचना बोर्ड लगाए हैं, जिसमें 5,000 के जुर्माने के प्रावधान का जिक्र किया गया है। इसका उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नग्गर-पतलीकूहल सड़क पर भी साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इनके माध्यम से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने से रोकना है। उधर, खंड विकास अधिकारी मुकेश कुमार सभी पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें। कहा कि नग्गर पंचायत ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण प्रयास किया है, जिससे क्षेत्र में साफ-सफाई के स्तर में सुधार आएगा। इस दौरान ग्राम रोजगार सहायक ईश्वर, वार्ड पंच रेवत राम और कमलेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें