फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सराज के आपदा पीड़ितों को बांटी 1.10 लाख की राहत राशि

Fri, 11 Jul 2025 05:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
मंडी जिला के सराज में  आई आपदा से प्रभावित लोगों को रा​शि प्रदान करते जिभी वैली टूरिज्म एसोसिएश
विज्ञापन
बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आई जिभी वैली एसोसिएशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार/कुल्लू। जिले की सीमा के साथ लगते मंडी के सराज इलाके में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। जानमाल के साथ सैकड़ों मकान बाढ़ में बह गए और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। पीड़ित लोगों की मदद के लिए हर कोई आगे आ रहा है।
ऐसे में जिभी वैली टूरिज्म एसोसिएशन भी आपदा प्रभावित लोगों की मदद कर रही है। इसके लिए बाकायदा सराज वेंचर रिलीफ टीम का गठन किया है। अभी तक टीम ने सराज क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों को 1.10 लाख रुपये की राशि वितरित की है। इसके साथ बच्चों को किताबें, तिरपाल और कपड़े भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिभी वैली टूरिज्म एसोसिएशन ने 10-10 हजार रुपये उन लोगों को दिए हैं जिन्होंने इस आपदा में अपने परिवार के सदस्यों को खोया है। 21 हजार रुपये एक लड़की को दिए गए हैं जिसकी शादी होने वाली है। एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन चौहान, महासचिव ललित कुमार और जय सिंह ने कहा कि मंडी जिले के सराज के जंजैहली, थुनाग इलाके में बादल फटने से हुए नुकसान से पीड़ित परिवाराें की मदद की गई। उन्होंने कहा कि इसके लिए एसोसिएशन ने एक सराज वेंचर रिलीफ टीम बनाई है। कहा कि अभी तक 1.10 लाख रुपये की राशि प्रभावितों को दी गई है। आगे भी यह सहयोग जारी रहेगा। कहा कि यह राशि जिभी वैली के तमाम होटल, रिजाॅर्ट, होमस्टे व अन्य पर्यटन कारोबारियों की ओर से एकत्रित की गई है। कहा कि हमारी यह मदद उस त्रासदी से हुए नुकसान के आगे कुछ भी नहीं है। बावजूद जितना भी संभव हो सके दान करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें