फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार का मतलब हम में कमी : आदित्य

Sat, 09 Jan 2016 04:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह एवं रैला वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उन्हें जनता का फैसला स्वीकार है। हार का मतलब है कि हम में कुछ कमी है, जिसे जनता ने दूर करने का हमें समय दिया है। वह कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। आदित्य ने कहा कि उन्हें रैला वार्ड के पांच हजार लोगों ने वोट दिए हैं, जिसके लिए वह रैला वार्ड के लोगों का आभार प्रकट करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भले ही हार हुई हो लेकिन लोग ये न समझें की जो वायदे किए थे अब पूरे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के साथ किए गए सभी वायदे पूरे किए जाएंगे। प्रदेश में कांग्रेस सरकार है। कांग्रेस के सत्ता में आते ही बंजार विस क्षेत्र और रैला वार्ड में अथाह विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस 2017 के विस चुनावों की तैयारियों में जुट जाएगी। वह भी लोगों से मिलने वार्ड में जाएंगे और उनका सहयोग करने के लिए आभार प्रकट करेंगे। लोगों के साथ किए गए वायदों को पूरा करने के लिए पिता कर्ण सिंह के माध्यम से कांग्रेस सरकार के समक्ष रखेंगे और उनका समाधान भी करवाएंगे। उन्होंने कहा कि इन चुनावों से उन्हें अपनी एक पहचान मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें