फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू कॉलेज से ईवीएम को हटाने के लिए भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में रखी ईवीएम के चलते विद्यार्थियों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं आरंभ हो गई हैं लेकिन ईवीएम कमरे में बंद हैं। ऐसे में विद्यार्थी कैसे कक्षाएं लगा पाएंगे। समस्या के समाधान के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भूख हड़ताल कर रहे हैं। जिला संयोजक सारांश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद की कुल्लू इकाई के कार्यकर्ता लगातार तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं, लेकिन न ईवीएम को हटाने की पहल हुई न ही, माइग्रेशन प्रक्रिया को सुधारने के प्रयास हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता महाविद्यालय से ईवीएम हटाने, माइग्रेशन प्रक्रिया सुधारने, दाखिले की उचित व्यवस्था, प्रवेश के लिए सीटें बढ़ाने, विद्यार्थियों के विषय बदलने और शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने तथा भवन निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे हैं। संयोजक रितिक ठाकुर ने कहा कि जिला प्रशासन महाविद्यालय भवन से ईवीएम को किसी और स्थान पर शिफ्ट करे। कहा कि निर्माणाधीन भवन का कार्य तेज गति से किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें