फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमपात के बीच घंटो देर तक फंसे सैकड़ों सैलानी

विज्ञापन
मनाली के माल रोड पर बर्फबारी के बाद निकले सैलानी। -संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में भारी हिमपात ने सैलानियों व लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सोमवार सुबह हिमपात से पतलीकूहल स्थित 15 मील में मनाली एनएच बंद रहा। इससे सैकड़ों सैलानी अपने वाहनों के साथ ही एनएच पर फंस गए। ये सभी सैलानी मनाली से सुबह के समय अपने घर लौट रहे थे, लेकिन एनएच पर बर्फ गिरने से सभी फंसे रहे।
विज्ञापन

आमजन भी एनएच पर फंस रहे। इस दौरान एनएच पर वाहनों की लंबी कतारें लगी और जाम की स्थिति बनी। हालांकि दोपहर के समय वाहनों की आवाजाही के लिए एनएच बहाल हुआ। मौके पर पुलिस के जवान भी डटे हुए थे , जो सैलानियों की मदद कर रहे थे। इसके अलावा सोलंगनाला और नेहरूकुंड समेत अन्य क्षेत्रों में सैलानियों के फंसे रहने की सूचना है। हालांकि कुछ सैलानी अपने वाहनों को बर्फ से निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन गाड़ियां बर्फ पर फिसल रही हैं। सूचना मिलने के बाद प्रशासन व पुलिस सैलानियों की मदद के लिए पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि एनएच बंद हो गया था, जिसे बहाल कर दिया था। इसमें सैलानी व अन्य वाहन फंस गए थे। पुलिस के जवान मौके पर तैनात थे, जो सैलानियों की सहायता कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें