फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 20 भादो को मणिकर्ण में पवित्र स्नान करेंगे सैकड़ों श्रद्धालु

Tue, 29 Aug 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। धार्मिक नगरी मणिकर्ण में 20 भादो पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान करेंगे। भगवान श्रीरामचंद्र मंदिर में भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। इसकी तैयारियां राम मंदिर कमेटी ने शुरू कर दी हैं। मान्यता है कि 20 भादो के दिन तीर्थ स्थलों में पवित्र स्नान करने से कई प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के प्रधान जनक राज शर्मा और श्रीराम चंद्र मंदिर के कारदार मनोज कुमार ने कहा कि चार सितंबर को मंदिर में जागरण होगा। इसमें भजन मंडलियां प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना देंगी। मणिकर्ण में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने और खाने की निशुल्क व्यवस्था रहेगी।
पांच सितंबर की सुबह से 20 भादो का पवित्र स्नान होगा। राम मंदिर कमेटी के रविंद्र प्रकाश सूद, तेज चंद, प्रेम सूद, अन्नू शर्मा, अयोध्या प्रकाश, अनिल सूद, संजीव सूद, हेम चंद शर्मा और टहल सिंह ने कहा कि मंदिर कमेटी इसे एक वार्षिक उत्सव की तरह मना रही है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि 20 भादो को मणिकर्ण में आकर पवित्र स्नान कर भगवान श्रीरामचंद्र का आशीर्वाद प्राप्त करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें