फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: डीएलएड प्रशिक्षुओं ने कबाड़ से बनाई शिक्षण सामग्री

Tue, 29 Aug 2023 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जरड़ में निर्णायक मंडल के सदस्यों को मॉडल दिखाते प्रशिक्षु। -
विज्ञापन
कुल्लू। डीएलएड प्रथम वर्ष के प्रशिक्षु कबाड़ से शिक्षण सामग्री बनाकर अपना हुनर दिखा रहे हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू (जरड़) के शिक्षकों ने डीएलएड प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं की ओर से तैयार की गई सामग्री को प्रदर्शनी में रखा गया है। प्रदर्शनी का शुभारंभ मंगलवार को डाइट के प्रधानाचार्य सुरेंद्र शर्मा ने किया। उनके साथ उपप्रधानाचार्य डॉ. अमित मेहता विशेष तौर पर उपस्थित रहे। डाइट में प्रशिक्षण अधिगम सामग्री के तहत तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने कबाड़ का जुगाड़ कर विभिन्न मॉडल और कार्ड बनाए हैं, जो प्री-नर्सरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने में सहायक सिद्ध होंगे। इन मॉडल और कार्ड को प्रदर्शनी में रखा गया है। बेहतर मॉडल बनाने वाले प्रशिक्षुओं को बाकायदा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

मॉडल को परखने के लिए निर्णायक मंडल में शिक्षक शमशेर ठाकुर, पूनम शर्मा, पुष्पा वेद, कुलदीप शर्मा को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण संस्थान के मीडिया प्रभारी जीत राणा ने कहा कि प्रथम वर्ष के 70 प्रशिक्षुओं ने कार्यशाला में हुनर दिखाया है।
कहा कि प्रशिक्षुओं ने कबाड़ से चार्ट, स्क्रॉट, फ्लैश कार्ड, क्ले मॉडल, थ्रीडी वर्किंग मॉडल आदि बनाए हैं, जो आकर्षण का केंद्र बने हैं। इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक चमन प्रकाश, सुरेश चौहान, श्याम लाल हांडा, जितेंद्र शर्मा, अजय कंबोज, मीनू शर्मा, संजना वर्मा, कविता गुलेरिया, सबिता, शीला शर्मा, पार्वती, कमलकांत उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें