फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में उमस ने बढ़ाई परेशानी, चार गुना तक बढ़ी पंखों की मांग

Thu, 04 Jul 2024 05:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
उमस के मौसम के बीच ब्यासा मोड़ के समीप एक दुकान के पंखे की खरीदारी करते हुए। संवाद
विज्ञापन
कुल्लू। सूबे के अन्य जिलों में भले ही बारिश का दौर चल रहा है, लेकिन कुल्लू में बादल बरसने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुल्लू में उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर पंखों की मांग तीन से चार गुना तक बढ़ गई है। दुकानदारों का स्टॉक एक सप्ताह में भी पूरा नहीं चल रहा है और उन्हें दूसरा स्टॉक मंगवाना पड़ रहा है। कमरों में गर्मी से बेचैन लोग अब पंखों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्री-मानसून के बीच बारिश न होने के कारण मौसम में उमस बढ़ी हुई है। उमस के चलते जहां दिन में पैदल चलना से लोगों के पसीने छूट रहे हैं, वहीं घरों में लोग सुकून से नहीं बैठ पा रहे हैं। उमस भरी गर्मी के लिए अब पंखे सहारा बन रहे हैं। ऐसे में बाजारों में भी पंखों की मांग काफी अधिक बढ़ गई है।
कुल्लू, भुंतर, शमशी की इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों में ग्राहक पंखों की डिमांड कर रहे हैं। लोअर ढालपुर के एक विक्रेता ने कहा कि उसने पिछले सप्ताह करीब 50 पंखे मंगवाए थे, जो एक सप्ताह में ही बिक गए। सरवरी बस स्टैंड के समीप एक विक्रेता ने कहा कि उनकी दुकान में आमतौर पर गर्मी के दिनों दो-तीन पंखे ही बिकते थे, लेकिन इन दिनों 10 से अधिक पंखे बिक रहे हैं।
विज्ञापन

ब्यासा मोड़ के समीप इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के विक्रेता राजेश भारती ने कहा कि बारिश न होने के कारण इस बार असहनीय गर्मी का सामना लोग कर रहे हैं। कमरों में अब लोगों को पंखों का सहारा है। इस बार पंखों की ब्रिकी में काफी अधिक इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें