फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 180 से 30 रुपये किलो पहुंचे आइसबर्ग का दाम

Thu, 04 Jul 2024 05:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल में आइसबर्ग के कीमतों में अचानक कमी से किसान परेशान हो गए हैं। घाटी में कुछ किसानों के खेतों में अभी आइसबर्ग तैयार हो ही रहा था कि अचानक दाम घट जाने से किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है। शुरूआत में आइसबर्ग 180 रुपये प्रति किलो बिका जो अब गिर कर 30 रुपये हो गया। दो जुलाई को आइसबर्ग 110 रुपये प्रति किलो तक बिका है, लेकिन बुधवार को व्यापारियों ने 30 रुपये प्रति किलो खरीदा।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व कुछ किसानों ने 160 से 180 रुपये तक प्रति किलो आइसबर्ग बेचा है। कुछ दिन तक किसान इसी दामों पर अपने उत्पाद को बेचते रहे। मगर अब जिन किसानों की फसल तैयार हुई है उनको तगड़ा झटका लगा है और उन्हें 30 रुपये का रेट मिल रहा है। अचानक आइसबर्ग के कीमत में आई कमी से किसान खुद को ठगा सा महसूस करने लगे हैं।
ऐसे में कई किसानों ने अपने खेतों में आइसबर्ग को निकालने का काम रोक दिया है। लाहौल के पट्टन घाटी में अभी आइसबर्ग व अन्य सब्जियों ने जोर पकड़ा ही था कि अचानक आइसबर्ग के दाम धड़ाम से नीचे गिर गए। घाटी के कीर्तिंग, शांशा, जाहलमा, कमरिंग और थिरोट सहित कई गांव में पिछले कुछ दिन से आइसबर्ग व लिफी सब्जी का सीजन शुरू हो गया था।
विज्ञापन

160 और 180 रुपये प्रति किलो आइसबर्ग का सीजन शुरू हुआ तो मंगलवार को 110 रुपये तक किसानों के खेतों में आइसबर्ग की फसल बेची। परंतु बुधवार को जब व्यापारियों ने 30 रुपये आइसबर्ग प्रति किलो खरीदारी को बताया तो किसान दंग रह गए। वहीं लिफी सब्जी 40 रुपये तक प्रति किलो बिका। करसोग से आइसबर्ग, लिफी और अन्य सब्जियों के खरीदारी को आए व्यापारी बंटू ठाकुर ने बताया कि आइसबर्ग का दिल्ली जैसे मंडियों में ही अचानक दाम घट गया है। लिहाजा बुधवार को उन्होंने 30 रुपये आइसबर्ग प्रति किलो की खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें