फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कंप्रेशर फटने से जोरदार धमाका, मकान तक हिल गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिया गांव में सहमे लोग, घरों से बाहर तक निकल आए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर तहसील के जिया गांव में शुक्रवार सुबह जोरदार धमाका हुआ। इससे लोग अपने घरों में सहम गए। धमाका इतना जोरदार था कि लोगों के मकान दूर तक हिल गए और जमीन भी हिल गई। धमाका सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर बाद मालूम हुआ कि जिया फोरलेन के पास एक टायर पंचर की दुकान में कंप्रेशर फटा है।
इस कारण धमाके से जमीन तक हिल गई। जिया में सुबह 7:45 बजे प्रकाश चंद निवासी गांव एवं डाकघर तलोगी, जिला कुल्लू की टायर पंचर की दुकान में जोरदार धमाका हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्रेशर फटने के कारण यह धमाका हुआ। धमाका होने के कारण किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। लोगों के मकान तक जरूर हिल गए। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि टायर पंचर की दुकान में कंप्रेशर फटने के कारण जोरदार धमाका हुआ। धमाके के कारण किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें