विहिप, जागरण मंच ने चेताया, आरोपियों पर की जाए कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। गड़सा के माहून गांव में मवेशी को काटने के बाद विश्व हिंदू परिषद और हिंदू जागरण मंच में भारी रोष है। संगठनों ने प्रशासन और पुलिस को चेताया है कि अगर दो दिन के अंदर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो ढालपुर चौक पर चक्का जाम किया जाएगा।
मंगलवार को कुल्लू में एक प्रेस वार्ता में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत धर्म यात्रा सह संयोजक सुनील आर्य ने कहा कि घटना ने देवभूमि को शर्मसार किया है। आखिर प्रशासन और सरकार की ओर से ऐसे लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। कहा कि समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है।
हिंदू जागरण मंच के संयोजक अनुराग पंडित ने कहा कि बाहर से आने वाले प्रवासियों का सही तरीके से सत्यापन किया जाए। अब ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करें। भलाण-एक पंचायत के वार्ड पंच मोहन ने भी अपनी बात रखी। संवाद