फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुलने के बाद एचआरटीसी ने बढ़ाए रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में प्राथमिक स्कूल खुलने के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 30 रूटों में बढ़ोतरी की है। इसके चलते स्कूली बच्चों समेत हजारों ग्रामीणों को यातायात की सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन

कोरोना काल में बस सेवाएं आरंभ होने के उपरांत निगम ने जिले में 150 लोकल रूटों पर बसों का संचालन किया था। उस दौरान कई ग्रामीण रूटों को समायोजित रखा गया। इन समायोजित रूटों पर समय सारिणी के अनुसार बसें न चलने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब निगम ने रूटों में इजाफा किया है। इससे निगम के 180 रूटों पर बस का संचालन हो रहा है। अब स्कूली बच्चों को यातायात की सुविधा मिल रही है। समय सारिणी के तहत बसें दौड़ने का फायदा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी मिल रहा है। गौरतलब है कि कोरोना के चलते कई रूटों पर बसों का संचालन बंद रहा। संक्रमण के बीच हालात कुछ सामान्य होने पर निगम ने दोबारा बसों का संचालन किया। एक साथ 30 विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बस अड्डा प्रभारी टेकचंद ठाकुर ने कहा कि छोटे बच्चों के लिए स्कूल खुलने के बाद बस रूटों को बढ़ाया गया है। उधर, इस संबंध में निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि निगम ने ग्रामीण रूटों में बढ़ोतरी की है। स्कूली बच्चों और लोगों को परेशानी न हो, इस बात का ध्यान रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें