पतलीकूहल क्षेत्र के तहत आने वाले फोजल में एक मकान में लगी आग
- फोटो : Kullu
पतलीकूहल/कुल्लू। जिला कुल्लू की विकास खंड नग्गर के फोजल गांव में दोमंजिला चादरनुमा मकान में आग गई। पहली मंजिल पूरी तरह से जल गई। जबकि भूतल मंजिल को बचा लिया गया। दमकल चौकी पतलीकूहल की फायर टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तक तक पहली मंजिल खाक हो चुकी थी।
दमकल विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दमकल चौकी में साढे़ चार बजे फोजल में आग की फोन पर सूचना मिली। तत्काल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक दूसरी मंजिल जल चुकी थी। लोग पावर स्प्रे के साथ आग को काबू करने का प्रयास करने लगे। लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। दमकल चौकी पतलीकूहल के प्रभारी छापेराम ने बताया कि आग में तीन लाख रुपये की संपत्ति जल गई। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकल वाहन के समय पर पहुंचने से देवता के भंडार सहित कुल तीस लाख की संपत्ति को बचा लिया गया। पतलीकूहल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।