फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बारिश से गाड़ापारली में मकान ढहा, 33 सड़कें अवरुद्ध

विज्ञापन
सैंज घाटी के गाड़ापारली पंचायत में क्षतिग्रस्त हुआ मकान।
विज्ञापन
न्यूली/कुल्लू। जिले में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। इससे झमाझम बारिश होने लगी। जिला मुख्यालय में हुई बारिश के बाद लोगाें को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 12 घंटों के लिए कुल्लू सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों के समीप न जाने की अपील की है।
विज्ञापन

बीते रविवार को सैंज में भारी बारिश के चलते गाड़ापारली पंचायत के बरेहठा वार्ड में एक और घर ढह गया। दो दिन पहले भी इसी पंचायत में एक मकान ढह गया था। बताया जा रहा है कि मकान के एक किनारे पर भूस्खलन हुआ, जिसके चलते मकान ढह गया। स्थानीय वार्ड पंच पूर्ण चंद ने क्षतिग्रस्त मकान का मौका कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी है। प्रभावित परिवार के लिए पंचायत की ओर से मुआवजे की मांग की गई है। वहीं जिले में रविवार रात को हुई बारिश से अभी भी 33 सड़कें अवरुद्ध हैं।
सबसे अधिक दिक्कत बंजार और बाह्य सराज आनी में है। बंजार में 16 और बाह्य सराज में 17 सड़कें बंद हैं। मलाणा सहित 29 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। ऐसे में करीब 40 गांवों में अंधेरा पसरा है। इस संबंध में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार ने कहा कि बरसात को देखते हुए जिला कुल्लू में आपदा प्रबंधन की टीम मुस्तैद है। लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग को सड़क और पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सैलानी और जिलावासी सतर्क रहें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें