फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: होटल कारोबारियों को पेंशन योजना पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के होटल कारोबारियों और अन्य उद्यमियों को पेंशन योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) को लेकर एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विशेषज्ञों ने बताया कि छोटे और मध्यम कारोबार से जुड़े उद्यमी अपने साथ कर्मचारियों के भविष्य को भी आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यशाला में पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक प्रशांत कुमार ने एनपीएस की खूबियों और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने योजना के माध्यम से सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय के लिए वित्तीय तैयारी करने के महत्व को समझाया।
होटलियरों ने योजना को लेकर कई सवाल पूछे और अपनी शंकाएं रखीं। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर और महामंत्री गौरव ठाकुर ने कहा कि छोटे कारोबारियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करना एसोसिएशन की प्राथमिकताओं में शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें