कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुट्ठी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर में शुक्रवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, कॅरिअर मार्गदर्शन, साइबर सुरक्षा और सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई।
फायर ऑफिसर अमर शर्मा और उनकी टीम ने आपदा मित्रों के साथ मिलकर अग्नि सुरक्षा का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को आग से बचाव के उपायों, अग्निशामक यंत्रों के प्रयोग और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. मंदीप शर्मा ने कॅरिअर मार्गदर्शन सत्र में विद्यार्थियों को भविष्य के शैक्षणिक और व्यावसायिक विकल्पों की जानकारी दी। हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार ने सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का महत्व समझाया, जबकि सुनील कुमार ने साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। संवाद