फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अस्पताल में मदद के नाम पर मरीजों को लूट रहे हेल्प डेस्क

Mon, 11 Mar 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के क्षेत्रीय अस्पताल में फोटो स्टेट की दो कॉपी के वसूले जा रहे 10 रुपये
विज्ञापन

बाजार में लिए जाते हैं पांच रुपये, मरीजों में भी रोष

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों से मदद के नाम पर लूट हो रही है। अस्पताल में कुछ संस्थाओं ने मरीजों की सुविधा के लिए अपने हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। ये हेल्प डेस्क इसलिए स्थापित किए हैं ताकि मरीजों को कोई दिक्कत पेश न आए लेकिन ये केंद्र अब मरीजों से ही लूट करने में लग गए हैं। इन केंद्रों में फोटोस्टेट भी किए जा रहे हैं।
दो कॉपी के 10 रुपये वसूल रहे हैं जबकि बाजार में भी दो कॉपी के पांच रुपये लिए जाते हैं। यानी अस्पताल के हेल्प डेस्क में दोगुना राशि वसूल की जा रही है। मरीज सोनम, रिया, अनु, मोहित, सुभाष, अशोक, मनोज ने कहा कि उन्होंने हेल्प डेस्क पर टेस्ट करवाने के लिए पर्ची फोटो स्टेट करवाई। सोचा कि सुविधा निशुल्क होगी लेकिन पर्ची की दो कॉपी फोटो स्टेट करवाने के 10 रुपये वसूले गए।
विज्ञापन

इसी तरह कंबल, व्हीलचेयर, बिस्तर आदि लेने पर भी इसी तरह पैसे लिए जा रहे हैं। कहा कि ऐसी संस्था को सेवा का मौका दिया जाए, जो सेवा भाव से काम करे न कि कमाई का साधन ढूंढें। अस्पताल में सरकारी लैब और क्रस्ना लैब कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन

....
700 से 1000 के बीच पहुंचते हैं मरीज
क्रस्ना लैब में टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को बिल कटवाने पड़ते हैं। इससे पहले उन्हें अपनी पर्ची की दो फोटो स्टेट कॉपी लैब में जमा करवानी पड़ती है। अस्पताल में दोगुना दामों पर फोटो स्टेट की सेवा दी जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चार जिलों से रोजाना 700 से 1,000 के बीच मरीज उपचार के लिए आते हैं।

इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। अगर मामला दोगुना दाम वसूलने का है तो सभी संस्थाओं से जवाब तलब किया जाएगा। मामले की छानबीन की जाएगी।
-डॉ. नरेश चंद, चिकित्सा अधीक्षक, कुल्लू अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें