फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1000 स्वास्थ्य कर्मी घर जाकर करेंगे क्षय रोगियों की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षय रोग पर नियंत्रण पाने और इस रोग से ग्रसित लोगों की पहचान कर उपचार करवाने के लिए प्रेरित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिले में घर-घर जाकर स्वास्थ्य कर्मी लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रोगियों की पहचान करेंगे। इसके लिए विभाग ने दो सदस्यों की 500 टीमें बनाई हैं।
विज्ञापन

टीम में एक आशा वर्कर और एक स्वास्थ्य कर्मी को शामिल किया गया है, जो जिले के पांचों खंड विकास क्षेत्रों में जाकर खांसी के लक्षणों वाले लोगों के सैंपल लेंगी और पॉजिटिव आने पर उन्हें उपचार संबंधी परामर्श भी देंगी। इसके लिए विभाग ने जिलाभर में 2400 सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
उल्लेखनीय है कि जिला कुल्लू में क्षय रोग से ग्रसित मरीजों की संख्या कुछ कम नहीं है। आंकड़ों के मुताबिक एक जनवरी से छह अगस्त तक 694 पॉजिटिव रोगियों का उपचार चल रहा है। जिसमें 596 मरीज सरकारी और 96 मरीज निजी अस्पतालों में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

क्षय रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुरेश ने कहा कि एसीएफ के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया गया है। जिसके तहत कुल्लू, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में इस अभियान को व्यापक तौर पर संचालित किया जाएगा। कहा कि अभियान की रोजाना की रिपोर्ट स्वास्थ्य कर्मियों से ऑनलाइन मांगी जाएगी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि एक्टिव केस फाइंडिंग के लिए तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है। जिले में यह अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। कहा कि क्षय रोग की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर रोगियों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें