मंडी के लिए जरूरी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय पनारसा में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रोवर-रेंजर इकाई और रेड रिबन क्लब ने शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उरसेम लता ने किया।
विशेषज्ञ डाॅक्टरों ने 309 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें जनरल ओपीडी में 124 विद्यार्थी पहुंचे जबकि आंख के उपचार के लिए भी कॉलेज के 11 विद्यार्थी आए। दांत की समस्या को लेकर 74 छात्र-छात्राएं शिविर में आईं। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण लाल ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर बुलाए गए थे।
एसबीआई की तरफ से सामान्य ओपीडी विशेषज्ञ बुलाए गए थे। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों के अलावा ग्राम पंचायत कोटा धार के विभिन्न गांव से आए लोगों ने भी अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। शिविर के दौरान हीमोग्लोबिन, शुगर जांच, रक्तचाप जांच भी भी करवाए गए। संवाद