फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पांच अनाथों की शादी करवाई, आर्थिक मदद भी दिलाई

Fri, 11 Jul 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत निराश्रितों को मिली एक लाख रुपये की किस्त
विज्ञापन

एक लाख की दूसरी किस्त जारी करने की तैयारी, मददगार बनी सरकार की योजना

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना निराश्रित यानी अनाथ बच्चों के लिए मददगार साबित हो रही है। योजना के तहत अनाथ बच्चों की शादी के लिए दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का प्रावधान है।
सरकार जिले में 5 अनाथ बच्चों की शादी करवा चुकी है। महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से सरकार ने इनकी शादी के लिए दो लाख रुपये प्रति व्यक्ति आर्थिक मदद दी है। सभी को पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये दिए गए हैं। एक लाख रुपये की अगली किस्त जारी करने की तैयारी है। सरकार यह मदद महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से कर रही है। जिले में विभाग ने पात्र व्यक्तियों में खातों में पैसा जमा करवा दिया है।
विज्ञापन

योजना के तहत सरकार ने 6000 से अधिक अनाथ बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उठाई है। इन बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में गोद लिया गया है। उनकी पढ़ाई-लिखाई से लेकर शादी और स्वरोजगार के अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके चलते इन बच्चों की शिक्षा के साथ स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने में मदद की जा रही है। व्यस्क होने पर सरकार की ओर से घर बनाने के लिए भी आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत जिले में पांच निराश्रित बच्चों की शादी के लिए आर्थिक मदद दी गई है। इससे उनकी मदद हो रही है। विभाग ने इनके खातों में राशि जमा करवा दी है। - गजेंद्र ठाकुर, जिला परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें