फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अच्छा रंग, आकार आने के बाद ही करें सेब का तुड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में अगस्त के दूसरे सप्ताह से ही सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। शुुरुआती दौर में बागवानों को सेब के दाम भी बेहतर मिल रहे हैं। फलोत्पादक मंडल एवं फल सब्जी उत्पादक संगठन ने जिले के बागवानों से अपील की है कि दाम के चक्कर में सेब तुड़ान में कोई जल्दबाजी न करें। मंडियों में कुछ हॉफ कलर का सेब भी आ रहा है। इससे मार्केट में मंदी आने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

सेब में अच्छा रंग आने के बाद ही तुड़ान करें। अच्छा रंग और आकार वाले सेब के बागवानों को बेहतर दाम मिलेंगे। सब्जी मंडी बंदरोल, सब्जी मंडी भुंतर, आनी की खेगसू और सब्जी मंडी पतलीकूहल में सेब आना शुरू हो गया है। व्यापारी सेब की खरीद के लिए मंडियों में ही डटे हुए हैं।
15 अगस्त के बाद सेब सीजन रफ्तार पकड़ लेगा। बागवान प्रेम चंद ठाकुर, रवि कुमार, सेस राम, कमलेश और नेसू राम ने कहा कि प्लम, नाशपाती के बाद अब बागवानों का फोकस सेब पर है। जिस तरह से शुरुआती दौर में दाम मिले हैं, सेब के आखिर तक इसी तरह के दाम मिलने की उम्मीद है। कुल्लू फलोत्पादक मंडल के अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय का कहना है कि मंडियों में सेब को तैयार करके लाएं, तो दाम बेहतर मिलेंगे।
विज्ञापन

वहीं फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन सदर कुल्लू के अध्यक्ष लालचंद ठाकुर ने कहा कि तुड़ान में बागवान जल्दबाजी न करें। सेब में पूरा रंग आने के बाद ही इसे मंडियों में लेकर जाएं। कई बार बागवान देखादेखी के चलते अपना नुकसान कर बैठते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें