कुल्लू के दोहराला में महाराज़ा भवन का शिलान्यास एवं भूमिपूजन करते सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर
कुल्लू। महाराजा घाटी के दोहरानाला में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने महाराजा भवन का शिलान्यास और भूमि पूजन किया। इस भवन का लाभ ग्राम पंचायत शिल्ही राजगिरी और खड़ीहार की आबादी को मिलेगा। सीपीएस सुंदर सिंह ने कहा कि सरकार पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। कहा कि काईसधार बंगला से कमांद को सड़क से जोड़ा जाएगा। भविष्य में इसका विस्तार भूभू जोत तक किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बनसू, खड़ीहार, बाराहर, शीशमाटी को जोड़ने वाली सड़कें विधायक प्राथमिकता के अंतर्गत बजट में डाली गई हैं। बाखली गांव के लिए 38 लाख की पानी की स्कीम मंजूर की गई है। 78 लाख से मगरूआगे की पेयजल योजना भी मंजूर की गई है। हाल ही में 12 करोड़ की पानी की योजना का कार्य भी शुरू किया जाएगा। कहा कि एक सप्ताह में दोहरानाला-कोट सड़क को बस योग्य पास कर दिया जाएगा। उन्होंने होम स्टे, ईको टूरिज्म के क्षेत्र में युवाओं को आगे आने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान खड़ीहार पंचायत प्रधान कमलेश शर्मा, जिला परिषद सदस्य गुलाब सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सेसराम, सुखराम, मोती राम आदि उपस्थित रहे। संवाद