फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में देवताओं का मिलन देख हारियान भावुक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंजार/जिभी। पांच कोठी सराज के आराध्य देवता शृंगा ऋषि के बंजार पहुंचते ही पांच दिवसीय जिलास्तरीय मेला रविवार को शुरू हुआ। विभिन्न क्षेत्रों के एक दर्जन से अधिक देवी-देवता मेले की शोभा बढ़ाने पहुंचे हैं। इसमें पलाईच घाटी के गढ़पति ईश्वर महादेव, गोशाला के बुंगडू महादेव, माता गौरी तरगाली, चेथर के बालूनाग, बाहू के पझारी, बलागाड़ के मार्कंडेय ऋषि, बांदल की गाड़ादुर्गा, वीरनाथ व जहल समेत अन्य देवता शामिल हैं।
सभी देवी-देवताओं का भव्य मिलन हुआ। इसमें कुछ देवी-देवताओं का मिलन कई सालों के बाद हुआ है, जिसे देखकर हारियानों की आंखें नम हो गई। इस दौरान बंजार मेला ढोल-नगाड़ों की थाप, नरसिंगों की मंगल ध्वनि से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

मेले के पहले दिन स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी पहुंचे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन के साथ सभी देवी-देवताओं का भव्य स्वागत किया। इसमें उपमंलाधिकारी बंजार पीसी आजाद व मेला कमेटी अध्यक्ष लीला देवी भी शामिल रही। इसके बाद विभिन्न महिला मंडल की महिलाओं ने नाटी डाल कर मेले की शोभा को बढ़ाया।
विज्ञापन

बंजार मेले के पहले दिन युवा व बच्चों ने मेला मैदान में स्थापित झूले का आनंद उठाया। इसमें अधिक भीड़ दिखाई दी है। व्यापारियों के कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली। बता दें कि कोरोना काल के दो साल बाद बंजार मेला मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बंजार पंचायत समिति की अध्यक्ष लता देवी, डूर सिंह, देवी-देवता कारदार संघ कुल्लू के जिला महासचिव टीसी महंत, शृंगा ऋषि के कारदार वीरेंद्र सिंह, गढ़पति ईश्वर महादेव के गूर भाग चंद, भंडारी गुम्मत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें