फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पर्यटकों के लिए बहाल हुआ गुलाबा

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने जारी की कोठी बैरियर को गुलाबा स्थापित करने की अधिसूचना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में सैर सपाटे के लिए पहुंच रहे पर्यटक अब रोहतांग मार्ग पर गुलाबा तक जा सकेंगे। प्रशासन ने इस मार्ग को गुलाबा तक पर्यटकों के लिए बहाल कर दिया है। उपायुक्त कुल्लू ने कोठी बैरियर को गुलाबा में स्थापित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। सर्दियों के चलते गुलाबा बैरियर को गुलाबा से कोठी स्थापित किया था।
अब समर सीजन के दस्तक देते ही इस बैरियर को गुलाबा में स्थापित कर दिया है। बीआरओ रोहतांग दर्रे की बहाली में जुट गया है। लाहुल की ओर कोकसर से तो मनाली की ओर राहलाफाल से आगे सड़क बहाली का कार्य जारी है। बीआरओ की माने तो अप्रैल के अंत तक रोहतांग दर्रा बहाल हो जाएगा। अटल टनल बनने के बाद अब बीआरओ की प्राथमिकता रोहतांग दर्रा नहीं रहा है।
विज्ञापन


एनजीटी के आदेशानुसार गुलाबा से रोहतांग तक परमिट प्राप्त वाहन ही जा सकते हैं लेकिन गुलाबा बैरियर तक सभी वाहन जा सकते हैं। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि रहने और पानी आदि की व्यवस्था करने के बाद कोठी में स्थापित पुलिस बैरियर को गुलाबा शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन


उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया कि कोठी बैरियर को गुलाबा स्थापित करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पर्यटक गुलाबा बैरियर तक जा सकते हैं लेकिन बैरियर से आगे किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें