फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: देवता गुग्गा जाहरपीर के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में देवता गुग्गा जाहरपीर अपने हारियान क्षेत्र की परिक्रमा कर रहे हैं। वीरवार को देवता ने लाव-लश्कर के साथ मौहल और शमशी क्षेत्र की परिक्रमा की। इस दौरान श्रद्धालुओं को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। देवता दोपहर बाद कारकूनों के साथ वाद्ययंत्रों की स्वर लहरियों के बीच परिक्रमा पर निकले। जगह-जगह देवता का श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

देवता के कारकून रमेश, रोबिन, अशोक ने कहा कि देवता गुग्गा जाहर पीर भाद्रपद माह में हारियान क्षेत्र की परिक्रमा करते हैं और बुरी शक्तियों को क्षेत्र से बाहर करते हैं। उन्होंने कहा कि देव परंपरा का सदियों से निर्वहन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें