फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ऑनलाइन होगी ग्रीन टैक्स की वसूली

Fri, 22 Jul 2016 10:18 PM IST
कुल्लू/ मनाली
विज्ञापन
मनाली लेह मार्ग पर रोहतांग में बर्फ के दीदार के लिए सैलानी उमड़ रहे है। दर्रे के समीप पर्यटको को लेकर पहुंचें वाहनो का लगा लंबा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मनाली आने वाले पर्यटकों से अब ग्रीन टैक्स की वसूली ऑनलाइन कर दी जाएगी। पर्यटन विकास परिषद मनाली की बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रशासन के अनुसार इससे पर्यटकों को काफी सुविधा होगी तथा बैरियर के आस-पास जाम भी नहीं लगेगा। बैठक में मनाली में पर्यटन विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा परिषद के माध्यम से करवाए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक शुक्रवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सम्मेलन कक्ष में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाधीश हंसराज चौहान ने की। इस मौके पर जिलाधीश हंसराज चौहान ने कहा कि ग्रीन टैक्स की वसूली भी ऑनलाइन कर दी जाएगी। इससे पर्यटकों को काफी सुविधा होगी तथा बैरियर के आस-पास जाम भी नहीं लगेगा। सीजन के दौरान यातायात को व्यवस्थित करने के लिए वैकल्पिक मार्ग विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसी के मद्देनजर साबा से संरक्षित वन क्षेत्र से होते हुए क्लब हाउस तक नई  सड़क, पैदल रास्ता और पुल बनाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। इसके लिए एसडीएम मनाली, पीडब्ल्यूडी और वन विभाग को निर्देश दिए गए हैं। इससे मनाली में वाहनों व पैदल यात्रियों की आवाजाही आसान हो जाएगी। परिषद ने सभी मुख्य  पर्यटक स्थलों पर शौचालय निर्माण, सफाई व्यवस्था और अन्य सुविधाओं के लिए भी पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया है। उन्होंने बताया कि क्लब  हाउस-पलचान सड़क की टारिंग का अधिकतर कार्य पूरा कर लिया गया। नेशनल ग्रीन  ट्रिब्यूनल के आदेशों की अनुपालना के तहत करवाए गए विकास कार्यों की भी बैठक में समीक्षा की गई। जिलाधीश ने बताया कि वशिष्ठ, बाहंग, गुलाबा और मढ़ी के बैरियरों पर सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान कर दी गई हैं।

एनजीटी के निर्देशानुसार रोहतांग में इको-फ्रैंडली शौचालयों का निर्माण किया जा रहा  है और वहां हैंडपंप भी स्थापित किया गया है। मढ़ी में इको-फ्रैंडली मार्केट का कार्य प्रगति पर है। घोड़ों के ट्रैक और अन्य रास्तों के लिए भी धनराशि का प्रावधान किया गया है। बैठक में ग्रीन टैक्स बैरियर के आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने सुझाव दिया कि यह कार्य फोरलेन नेशनल हाईवे के सर्वे के अनुसार ही किया जाना चाहिए। इस मौके पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी रतन गौतम ने सभी मुद्दों से संबंधित विस्तृत ब्यौरा पेश किया। बैठक में एडीसी विनय सिंह ठाकुर, डीएसपी पुनीत रघु, गैर सरकारी सदस्य सुंदर सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़, हरिचंद शर्मा, मनु शर्मा, अनूप राम ठाकुर और अन्य सदस्यों ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें