फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: संगम महादेव से हुआ देवताओं का भव्य मिलन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को देवताओं का मिलन हुआ। कुल्लू शहर के देवता वाद्ययंत्रों की थाप पर दोपहर को भूतनाथ मंदिर पहुंचे। यहां पर देवता संगम महादेव के रथ को पहले से ही फूलों से सजाकर रखा गया था।
विज्ञापन

इसके बाद देवता संगम महादेव को मंदिर परिसर में लाया गया। यहां पर देवता पांचवीर, देवता वनशीरा, देवता घटोत्कच का संगम महादेव से भव्य मिलन हुआ। देव मिलन को देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।
शिवरात्रि पर कुल्लू शहर के देवी-देवता निकलते हैं। शनिवार को सरवरी में दो दिवसीय शिवरात्रि मेले का आगाज होगा। इससे पहले सभी देवता कुल्लू जिले के आराध्य भगवान रघुनाथ के दरबार में जाएंगे। दोपहर बार सरवरी स्थित शिव पार्क में देव मिलन होगा। उसके बाद पारंपरिक परिधानों में सजकर कुल्लवी नाटी भी डाली जाएगी। दो दिनों तक सरवरी में शिवरात्रि मेले की धूम रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें