फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल को बढ़ावा देने के लिए सरकारें प्रयासरत : गर्ग

Tue, 21 Mar 2023 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता निदेशालय हिमाचल प्रदेश ने मंगलवार को प्रीणी में राष्ट्रीय उद्यमिता जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इसमें विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों, सरकारी और गैर सरकारी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों और उससे मिलने वाले लाभों के बारे में बताया।
विज्ञापन

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। कार्यशाला में क्षेत्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता निदेशालय हिमाचल, जम्मू एवं लद्दाख के निदेशक एस शांतिमनलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि कौशल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार प्रयासरत हैं।
स्किल इंडिया अभियान को सफल बनाने के लिए उद्योगपतियों का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि उद्योगपति इस योजना का लाभ लें और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को शिक्षा देकर उनका जीवन उज्ज्वल बनाएं। उन्होंने कुल्लू एवं लाहौल स्पीति से आए हुए प्रतिनिधियों से अप्रेंटशिप योजना का भरपूर फायदा उठाने के लिए अपील की।
विज्ञापन

निदेशक एस शांतिमनलन ने भी उद्यमिता योजना का महत्व बताया। कार्यशाला में जिला कुल्लू एवं जिला लाहौल स्पीति के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों और उनके प्रतिनिधियों, विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें