फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बेहतर शिक्षा के साथ नई नौकरियाें के द्वार खोले सरकार

Thu, 13 Mar 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया जाए स्टार्टअप को बढ़ावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के युवाओं को 17 मार्च को पेश होने वाले 2025-26 के बजट से ढेरों उम्मीदें हैं। युवाओं को उम्मीद है कि सरकार प्रदेश के युवाओं के भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए बेहतर शिक्षा, रोजगार और अन्य कल्याणकारी योजनाएं लाएगी, जिससे युवा आत्मनिर्भर हो सकें।
बढ़ती बेरोजगारी को कम करने के लिए सरकार रोजगार के अवसर पैदा करे। जिले में बेहतर शिक्षा देने के प्रयास किए जाएं।
युवाओं का मानना है कि स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाना जरूरी है। इससे युवा उद्यमी अपने खुद के व्यवसाय शुरू कर सकेंगे। इससे नई नौकरियां पैदा होंगी। युवाओं को सरकार के बजट से आस है। युवाओं को उम्मीद है कि इस बार उन्हें निराश नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन



शिक्षा का निजीकरण बढ़ता जा रहा है। निजीकरण के चलते शिक्षा आम परिवार के विद्यार्थियों की पहुंच से दूर होती जा रही है। सरकार बजट में कठोर नीति अपनाते हुए निजीकरण पर अंकुश लगाए। सरकारी क्षेत्र में चल रहे विश्वविद्यालय व अन्य शिक्षण संस्थानों को सुदृढ़ करे, जिससे यहां बेहतर शिक्षा मिल सके। - कमलेश ठाकुर, निवासी कोट


पर्यटन हिमाचल प्रदेश में बागवानी के बाद सबसे अधिक कमाई वाला क्षेत्र है। बंजार सहित अन्य क्षेत्रों में पर्यटन बढ़ रहा है। युवा होम स्टे चलाकर भी आजीविका कमा सकते हैं। लेकिन सरकार ने होम स्टे के लिए नई नीति लाई है। होम स्टे आदि चलाने के लिए सख्त कानून न रखे जाएं, जिससे युवा अपना व्यवसाय शुरू कर सके। - पवन ठाकुर, निवासी सैंज


सरकार से बजट में उम्मीद है कि सरकार युवाओं के नौकरियाें के लिए नए अवसर सृजित करेगी। बेरोजगारी का स्तर बहुत बढ़ गया है। विश्वविद्यालयों से डिग्रियां करने के बाद युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही तो उन्हें हताशा का सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार इस दिशा में काम भी करे। - राहुल, निवासी सैंज
विज्ञापन



युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार को रोजगार पूरक योजनाओं को बढ़ावा देना चाहिए। बजट में सरकार को ऐसी योजनाओं को लाना चाहिए। बजट पर सबक निगाहें टिकी हुई हैं। कुल्लू ही नहीं पूरे प्रदेश के युवाओं को उम्मीद है कि युवाओं को इस बार सरकार बजट में सौगात देगी। - देव कुमार, निवासी, पीणी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें