बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार में कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विज्ञान के विद्यार्थियों को कॅरिअर संबंधी जानकारी दी। विद्यार्थियों की भविष्य को लेकर मन में उठ रही शंकाओं को भी दूर किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेणुका थपलियाल मुख्यातिथि रहीं, जबकि सहायक प्रोफेसर विकास नेगी मुख्य वक्ता रहे।
सहायक प्रोफेसर विकास नेगी ने कहा कि उच्च अध्ययन के साथ विज्ञान के क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। विज्ञान में निजी के साथ सरकारी क्षेत्र में नौकरी के अवसर संभव हैं। प्राचार्य डॉ. रेणुका थपलियाल ने कहा कि विद्यार्थियों के सही मार्गदर्शन को लेकर कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल निरंतर अंतराल में कार्यक्रम का आयोजन करता है। इस दौरान डॉ. रमेश यादव, कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रो. दीपक कुमार सिंह, प्रो. अतुल चौधरी, डॉ. अनिल आदि उपस्थित रहे। संवाद