जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में शुक्रवार को कॅरियर काउंसलिंग और प्लेसमेंट
हरिपुर (कुल्लू)। विद्यार्थी सकारात्मक सोच रखें, तभी विषय के लिए तय किए गए लक्ष्य की प्राप्ति संभव है। यह बात कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो. दिनेश ने कही। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में शुक्रवार को कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल ने अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों का रोजगार से संबंधित मार्गदर्शन किया गया। करीब 200 से अधिक विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
अभिविन्यास कार्यक्रम में महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रोमेश चंद्र विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को इस उम्र में पढ़ाई के साथ भविष्य की चिंता भी रहती है, जिस कारण वे पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने मन को काबू में रखें और अध्यापकों के मार्गदर्शन से अपनी राह को सशक्त बनाएं।
वहीं, कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल के समन्वयक प्रो. दिनेश ने कहा कि विद्यार्थी दिशा से न भटकें। कामयाब होने के लिए एक लक्ष्य को तय करें और उसकी प्राप्ति के लिए अपनी सोच को सकारात्मक बनाए रखें। इसके अलावा प्रो. दुनीचंंद, प्रो. प्रियंका, प्रो. सुरेंद्र सिंह व प्रो. राम कुमार ने विद्यार्थियों को उनके विषयों से संबंधित रोजगार के अवसरों से अवगत करवाया। इससे पूर्व विद्यार्थियों से प्राध्यापकों का परिचय करवाया गया। उन्हें बताया गया कि किस समस्या या कार्य के समाधान के लिए किस प्राध्यापक से मिलें और कौन सा प्राध्यापक किस विषय को पढ़ाएगा। संवाद