फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों की अनदेखी कर रही सरकार : ठाकुर

Sat, 01 Nov 2025 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
भुंतर में हिमाचल पैंशनर्ज महासंघ की बैठक में भाग लेते पेशनर।-संवाद
विज्ञापन
पेंशनर्स महासंघ भुंतर खंड की बैठक में बनाई हक की लड़ाई लड़ने को रणनीति
विज्ञापन

स्थानीय मसलों के साथ पथ परिवहन निगम के कर्मियों की समस्या भी उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल पेंशनर्स महासंघ भुंतर खंड की मासिक बैठक भुंतर के शिव मंदिर में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर उपस्थित रहे।
उनके साथ वित्त सचिव सुखदेव सिंह, प्रदेश संगठन सचिव बुद्धि सिंह, कुलदीप शर्मा, शेर सिंह, रामलाल, भीमी राम, पूर्ण देव, ज्योति स्वरूप भी उपस्थित रहे। इस दौरान पेंशनरों ने सरकार की ओर से लगातार की जा रही अनदेखी पर रोष जताया। सरकार से अपने हक की लड़ाई लड़ने की रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को तैयार हैं। इस मौके पर प्रदेश महासचिव टीडी ठाकुर ने पेंशनरों से आवाहन किया कि वह आने वाले समय में भी अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार को याद दिलाते हुए कहा कि पेंशनरों की लंबित मांग को जल्द पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री से भी आग्रह किया कि परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी समय रहते पेंशन देने को लेकर स्थायी हल निकाला जाए। उन्होंने यह भी मांग की की करुणामूलक आधार पर दी जाने वाली नौकरी को लेकर लगाई गई आयसीमा की शर्त में भी रियायत दी जाए। साथ ही नगर निगम और नगर निकायों के सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन से संबंधित मामले को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने उपायुक्त से भी महासंघ के साथ बैठक करने की मांग की। पेंशनरों ने इस मौके पर लोक निर्माण विभाग पशुपालन विभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर भी विभाग अधिकारियों से आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें