फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: प्लम की उम्दा सेटिंग से अच्छी पैदावार की उम्मीद

विज्ञापन
कुल्लू जिला में पलम फ्लावरिंग के बाद बना फल।-संवाद
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। घाटी के निचले क्षेत्रों में प्लम की उम्दा सेटिंग से बागवानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। करीब 70 फीसदी प्लम की सेटिंग पौधों पर नजर आ रही है। ऐसे में इस बार प्लम की बंपर फसल होने का अनुमान है। बागवानी विभाग की ओर से भी सभी खंडों से रिपोर्ट मांगी गई है। कुल्लू जिले में करीब 2,500 हेक्टेयर भूमि पर प्लम की मैरीपोजा, सेंटारोजा और फ्रंटियर किस्म की पैदावार हो रही है। इसमें सबसे अधिक सेंटारोजा प्लम होता है। नई किस्में अभी कम क्षेत्रों में ही उगाई जा रही हैं। मेरीपोजा और फ्रंटियर, ब्लैक अंबर आदि वैरायटी की ओर बागवानों का रुझान बढ़ रहा है।
विज्ञापन

घाटी के प्लम उत्पादक देवराज नेगी, प्रताप पठानिया, अनिश ठाकुर, कर्म चंद, अखिल ठाकुर, अनूप भंडारी, देवेंद्र, रितेश आदि ने बताया कि इस बार बगीचों में प्लम की फसल अच्छी दिख रही है। उन्होंने कहा कि प्लम के पौधों में 70 फीसदी प्लम की सेटिंग दिखाई दे रही है। हालांकि अभी कई फल झड़ भी जाते हैं। सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के अध्यक्ष लाल चंद ठाकुर ने कहा कि फ्लावरिंग के वक्त मौसम अनुकूल रहने से प्लम की सेटिंग पौधों पर बेहतर हुई है। कहा कि जिन बगीचों पिछले साल अधिक फसल थी, वहां पर थोड़ी फसल कम नजर आ रही है। वहीं बागवानी विभाग के उपनिदेशक बीएम चौहान बताते हैं कि इस प्लम की फसल बहुत अच्छी है लेकिन अभी कई फल बढ़ोतरी के समय पीले होकर भी गिर जाते हैं। विभाग ने हर खंड से फील्ड के स्टाफ से रिपोर्ट मंगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें