फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फनौटी में देवताओं, देवलुओं ने डाली नाटी

Sat, 22 Jul 2023 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
साते जाच मेले में नाटी डालती महिलाएं।
विज्ञापन
कुल्लू। देवता सत्य नारायण के सम्मान में साते जाच मेला देवता की रथयात्रा से शुरू हुआ। दो दिन तक चलने वाले मेले में करशाला गांव के देवता नारायण भी पहुंचे और दोनों देवताओं के बीच करीब 10 साल बाद मिलन हुआ है।
विज्ञापन

देवताओं का बनाला, फनौटी और जुहड़ गांव की महिलाओं ने पूजा-अर्चना के साथ स्वागत किया। बारिश के कारण मेले का आगाज देरी से हुआ, लेकिन दोपहर बाद मौसम खुलने के बाद मेला साते जाच का शुभारंभ हुआ। मेले के पहले दिन देव मिलन, देवताओं का कारकूनों, देवलुओं और महिला मंडलों की संयुक्त नाटी आकर्षण का केंद्र रही।
इसके बाद शाम के समय महिला मंडलों ने अपनी प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। महिलाओं ने लोक संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। इसमें महिला मंडल कदेरना, बलेहड़, जुहड़ के अलावा बनाला व लगौटी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मेले का शुभारंभ स्थानीय पंचायत प्रधान दौलत चौहान एवं बीडीसी सदस्य जोत राम ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने देवता सत्य नारायण के साते जाच मेले के बड़े स्तर पर मनाने के लिए तीन गांव के लोगों को बधाई दी। पंचायत की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। ग्रामीण रमेश चंद, रंजीत सिंह, खेम राज ने कहा कि बारिश के कारण मेले का आगाज दोपहर बाद हुआ है। कहा कि मेले में देव संस्कृति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोक संस्कृति के दर्शन हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें