फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हारियानों के दुखों का निवारण कर रहे देवता जन्हु

Sat, 31 Jan 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
सैंज घाटी में वनोगी के रैंह गांव में पहुंचे  देवता जन्हु ऋषि।-संवाद
विज्ञापन
लाव-लश्कर संग हारियान क्षेत्र की कर रहे परिक्रमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। सैंज घाटी के रैंह गांव के देवता जन्हु ऋषि इन दिनों हारियान क्षेत्र के दौरे पर हैं। देवता 45 दिनों स्वर्ण प्रवास से लौटने के बाद अब अपने हारियानों के दुखों का निवारण कर रहे हैं।
शनिवार को देवता ने खोड़ू नाल गांव में देव परंपराओं का निर्वहन किया। इस दौरान आराध्य के दर्शनाें के लिए हारियानों और श्रद्धालुओं की भीड़ भी सुबह से शाम तक गांव में लगी रही। हारियानों ने दुखों के निवारण के लिए देवता के समक्ष पूछ भी डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारदार दुर्गा दास और पालसरा नरोत्तम चंद ने कहा कि देवता हर साल स्वर्ण प्रवास के बाद सात दिनों के लिए हारियान क्षेत्र की परिक्रमा करते हैं। परिक्रमा के दौरान देवता हारियानोंं के दुख-दर्द हरते है और उन्हें सुख-समृधि का आशीर्वाद देते हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें