फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढाबों-फूड स्टॉलों में दस्ताने और टोपी अनिवार्य

Thu, 02 Oct 2025 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हजारों लोगाें की सुरक्षा को देखते हुए लिया निर्णय
विज्ञापन

उल्लंघन करने पर की जाएगी नियमानुसार कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में ढाबों, फूड स्टॉलों और मिठाई की दुकानों में काम करने वालों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है।
उत्सव में रोजाना हजारों की संख्या में आने वाले लोगों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो, इसके लिए कर्मचारियों का हाथों में दस्ताने और सिर पर टोपी पहनना अनिवार्य किया गया है। गाइडलाइन और निर्देशों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दशहरा में प्रदर्शनी मैदान, खेल मैदान, कलाकेंद्र चौक, कॉलेज चौक, सरवरी, लोअर ढालपुर में मिठाई की सैकड़ों दुकानें, खाने के ढाबे और स्टॉल स्थापित किए गए हैं। इनमें काम करने वालों ने मेडिकल बनाकर सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं। अब काम करते समय हाथों में दस्ताने और सिर पर टाेपी का होना भी अनिवार्य किया गया है ताकि लोगों को परोसे जाने वाले व्यंजन स्वच्छ हो और लोगों को किसी तरह की बीमारी की चपेट में आने से बचाया जा सके। उधर, इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि दशहरा के दौरान लोगों की सेहत का खास ख्याल रखा जाएगा। ढाबों, स्टॉलों और मिठाई की दुकानों में काम करने वाले हर कर्मी को सुरक्षा का ध्यान रखना होगा। काम के समय उन्हें हाथों में दस्ताने और सिर पर टोपी पहनना अनिवार्य किया गया है। कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें औचक निरीक्षण करेंगी। उल्लंघन करने वालों नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें