फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लारजी में कैफेटेरिया भवन से गीजर, बिजली की फिटिंग का सामान चोरी

Fri, 28 Nov 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पर्यटन अधिकारी ने सैंज थाने में दी शिकायत, छानबीन में जुटी पुलिस
विज्ञापन

आपदा के बाद बंद हो गया था पर्यटन विभाग के कैफेटेरिया भवन का संपर्क मार्ग

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लारजी में पर्यटन विभाग की सोसायटी की कैफेटेरिया बिल्डिंग से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। बिल्डिंग से गीजर, बिजली की फिटिंग सहित अन्य कुछ सामान चोरी हो गया है।
विज्ञापन

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कुल्लू की ओर से सैंज थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
पुलिस को दी शिकायत में जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने कहा कि पर्यटन विभाग की सोसायटी की एक बिल्डिंग लारजी से औट की तरफ जाने वाली सड़क के साथ नीचे की ओर स्थित है। इस बिल्डिंग का निर्माण एक योजना के तहत करने के बाद इसे मार्च 2025 में सोसायटी के हस्तांतरित किया गया था। बिल्डिंग में वीआईपी कमरों सहित कुल सात कमरे, रसोई, रिसेप्शन और सर्विस एरिया हैं। आपदा के बाद इस बिल्डिंग का संपर्क मार्ग भी बाधित हो गया था। आपदा के दौरान भवन को क्षति पहुंची है लेकिन यहां से चोरी हुई है। चोरी किए सामान की कीमत करीब 70,000 है। बहरहाल सामान चोरी किसने किया, इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामला सामने आने के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उधर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी रोहित शर्मा ने कहा कि सामान चोरी की पुलिस में शिकायत दी गई है। इधर, इस संंबंध में पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल ने कहा कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की पुलिस द्वारा छानबीन चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें