फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फूल खिलने से पहले दवाओं के छिड़काव में जुटे बागवान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब के स्पर होंगे मजबूत, गोबर, खाद डालने का भी किया जा रहा कार्य
विज्ञापन

बागवानों को इस बार सेब की अच्छी फसल की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। घाटी के बागवान सेब के बगीचों में खाद, गोबर आदि डालने में व्यस्त हैं। फूल खिलने से पहले बागवान दवाइयाें का छिड़काव कर रहे हैं। ट्री स्प्रे ऑयल आदि का छिड़काव बागवानों की ओर से किया जा रहा है।
इससे सेब के स्पर मजबूत होंगे। स्पर मजबूत होने की स्थिति में सेब की सेटिंग भी बेहतर होगी। बागवानों को इस बार सेब की अच्छी फसल होने की उम्मीद है। प्लम की बंपर फ्लावरिंग के बाद बागवानों को सेब में बंपर फ्लावरिंग की उम्मीद है। कुल्लू जिले में 80 फीसदी आबादी बागवानी से जुड़ी है। सेब सहित अन्य फलों का हर साल यहां पर करोड़ों में कारोबार होता है। सेब के चलते कुल्लू में सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिलता है।
विज्ञापन

कुल्लू जिले में 30,000 हेक्टेयर में सेब का उत्पादन हो रहा है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। बदाह क्षेत्र के बागवान संजय, जरी के बागवान पुष्कर राज ने कहा कि आजकल नए पौधे लगाए जा रहे हैं। वहीं सेब के पौधों में फूल आने की तैयारी है। अप्रैल में सेब पौधों में फूल आएंगे। इससे पहले दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। प्लम की फ्लावरिंग के बाद अब बागवानों की सेब पर नजर है।
विज्ञापन

सदर कुल्लू फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के महासचिव सुनील राणा ने कहा कि बागवानों को इस बार अच्छी फसल होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बागवानों को बागवानी विभाग की ओर से बताई गई दवाइयों का छिड़काव अपने बगीचों में करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें