क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी समेत 15 से अधिक खेलों में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी
खेल कैलेंडर जारी, पांच अगस्त से पांच सितंबर तक खेले जाएंगे मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू ने खेलकूद कैलेंडर जारी कर दिया है। अंतर महाविद्यालीय खेलकूद स्पर्धा एक माह तक आयोजित की जाएगी।
पांच अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाली महाविद्यालीय स्पर्धा में खिलाड़ी क्रिकेट, फुटबाल, हॉकी समेत 15 से अधिक खेलों में दमखम दिखाएंगे। खेलों का कैलेंडर जारी होते ही छात्र और छात्रा वर्ग की खिलाड़ियों ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जारी कैलेंडर के अनुसार हैंडबाल, बाॅक्सिंग, वॉलीबाल, ताईक्वाडो, वूशु, टेबल टेनिस, हॉकी, कबड्डी, क्रॉस-कंट्री, शतरंज, कुश्ती, खो-खो, बास्केटबाल, फुटबाल, बैडमिंटन और क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे।
उधर, महाविद्यालय कुल्लू के खेल प्रभारी डॉ. ओम प्रकाश ने कहा कि महाविद्यालीय खेलकूद स्पर्धा में खिलाडियों को 15 से अधिक खेलों में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। महाविद्यालय में एक माह तक स्पर्धा जारी रहेगी। इसकी तैयारियां जारी हैं। खेलों का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। कहा कि स्पर्धा में छात्र और छात्रा वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सोम कृष्ण शर्मा ने कहा कि अगस्त के पहले सप्ताह से सितंबर के पहले सप्ताह तक खेलकूद स्पर्धा करवाई जाएगी। इसके लिए कैलेंडर जारी कर दिया गया है और खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कहा कि गत वर्ष भी महाविद्यालीय खेल स्पर्धा का आयोजन किया था। इस कारण न केवल महाविद्यालीय खेलों, बल्कि अंतर महाविद्यालीय स्तर पर कुल्लू के पदक विजेता खिलाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।