फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लगघाटी के 100 से ज्यादा मरीजों की निशुल्क जांच

Sun, 11 May 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के लगघाटी के भुट्ठी गांव में स्वास्थ्य जांच ​शिविर में पहुंचे ग्रामीण।-संवाद
विज्ञापन
भल्याणी (कुल्लू)। जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के भुट्टी गांव में रविवार को रघुनाथ अस्पताल ने निशुल्क बहुविशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें घाअी के करीब 100 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मरीजों की मुफ्त जांच और दवाइयां भी दी गईं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ललिता बंसल ने महिलाओं की जांच कर माहवारी संबंधी समस्याओं, प्रजनन स्वास्थ्य, गर्भावस्था की देखभाल और संक्रमण जैसी जटिल समस्याओं के बारे में बताया। शल्य चिकित्सक डॉ. नासिर अली ने हर्निया, पाइल्स, गॉलब्लेडर स्टोन, थायरायड और अन्य जनरल सर्जन की बीमारियों के मरीजों की जांच की। ऑपरेशन की आवश्यकता वाले मामलों में परामर्श दिया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सिम्मी नर्गोत्रा ने बच्चों की सामान्य बीमारी, कुपोषण, टीकाकरण, बुखार और सांस संबंधी बीमारियों की जांच की। माता-पिता को घरेलू देखभाल और पोषण पर महत्वपूर्ण सलाह दी। मरीजों की प्रयोगशाला जांच और आवश्यक दवाइयां भी दी गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें