फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण लेने के नाम पर साढ़े तीन लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू की भुट्टी कॉलोनी में एक व्यक्ति से फोन काल के माध्यम से ऋण लेने के नाम पर लाखों की ठगी हुई है। व्यक्ति से ऋण लेने की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए शातिर ने राशि मांगी तो उन्होंने इसकी एवज में तीन दिन में साढे़ तीन लाख रुपये भेज दिए। लेकिन उन्हें ऋण नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित मदद के लिए पुलिस के पास पहुंचा।
विज्ञापन

भुंतर पुलिस ने भी शिकायत के बाद केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जरड़ भुट्टी कॉलोनी के व्यक्ति का आरोप है कि छह मार्च को उनके मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति का फोन आया और ऋण लेने को लेकर बात की। उसके बाद वे बार-बार कर्ज की औपचारिकता पूरी करने के लिए पैसे मांगता रहा। जिस पर उसने 350000 रुपये का भुगतान किया, लेकिन उसे कर्ज नहीं मिला। अब उन्हें पता चला की उनके साथ शातिर ने ठगी की है। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस को ठगी की शिकायत मिली है। अब पूरे मामले की जांच कर फोन नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह ऑनलाइन ठगी से बचें और किसी भी तरह के बहकावे में न आएं। कहा कि अगर कोई शख्स आपसे फोन और फेसबुक पर इमरजेंसी के बहाने, बैंक अकाउंट, एटीएम ब्लॉक होने के बहाने, लॉटरी लगने या ऋण देने के नाम पर पैसे की मांग करता है तो आप सावधान हो जाएं। किसी भी स्थिति में पैसे ट्रांसफर न करें। साथ ही अपने बैंक एटीएम क्रेडिट कार्ड के पिन, ओटीपी संबंधी कोई जानकारी न दें। किसी भी संशय की स्थिति में आप कुल्लू पुलिस के नंबर 82196-81731 पर सूचित करें। जल्द सूचित करने पर धोखाधड़ी होने से बचा जा सकता है। गूगल सर्च पर कभी नंबर सर्च न करें नहीं तो आपकी मेहनत की कमाई कभी भी जा सकती है। इस तरह के मामले में आप अकस्मात फंस जाते हैं तो तुरंत साइबर सेल कुल्लू में रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें