फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल के दाम बढ़ने की आहट से पहले वाहनों की टंकियां करवाई फुल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सैंज (कुल्लू)। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के दस मार्च को नतीजे आ रहे हैं। ऐसे में लोगों की जेब कटने की संभावना बनी हुई है। होली पर्व पर महंगाई जनता को सताने वाली है। चुनाव के नतीजे आते ही कभी भी पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू हो सकता है। पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ने की आहट के बीच लोगों ने अपने गाड़ियों की तेल टंकियों को भरवाना शुरू कर दिया है।
पेट्रोल पंप मालिक नीरज सैनी न कहा कि पेट्रोल-डीजल सप्लाई में कोई कमी नहीं है और न ही इसकी मांग ज्यादा है। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को लेकर देश भर में पेट्रोल और डीजल के दामों में उछाल आने की वजह माना जा रहा है। सूचना है कि सरकारी तेल कंपनियों को सरकार की हरी झंडी मिलने का इंतजार है और वे कभी भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाना शुरू कर सकती हैं। कुल्लू जिले के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की चिंता सता रही है। लोगों का कहना है कि सरकार को दम नियंत्रित रखने के लिए नीति बनानी चाहिए। उधर, डोभी में भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप मैनेजर भाग सिंह ने कहा कि सप्लाई पहले की तरह चल रही है।
विज्ञापन

समय आने पर जनता लेगी हिसाब
बंजार कांग्रेस अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर ने कहा कि जब भाजपा की केंद्र में सरकार बनी थी तो उस समय महंगाई से राहत देने का वादा किया था। लेकिन इसके उल्टे हो रहा है और राहत की जगह सरकार आफत दे रही है। जरूरत की हर चीज महंगी होती जा रही है और सरकार चुप बैठकर तमाशा देख रही है। समय आने पर जनता इसका हिसाब लेकर रहेगी।
सरकार ने नहीं सोचा कभी किसानों का हित
किसान नेता नारायण चौहान ने कहा कि पहले बिजली का बिल और अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों को बरबाद करने का काम किया जा रहा है। आज तक सरकार ने किसानों के हित की नहीं सोची और डीजल के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो किसान टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग पहले ही अपने वाहनों में तेल भर कर रख रहे हैं।
पेट्रोल के दाम बढ़ने से जनता पीसेगी
अधिवक्ता धर्मवीर गौष्ठाल ने कहा कि यदि डीजल और पेट्रोल के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो वाहन चलाना मुश्किल हो जाएगा। यात्रा करने के लिए भी अधिक किराया देना होगा, जो आम लोगों के लिए परेशानी हो सकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भी अपनी गाड़ी की टंकी को फुल कर दिया है। कहा कि तेल महंगा होने से लोगों का सफर भी प्रभावित होगा।
विज्ञापन

लोगों के हित में नहीं सोच रही सरकार
बंजार पंचायत समिति के पूर्व उपाध्यक्ष अजीत राठौर ने कहा कि एक ओर सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है, वहीं दूसरी ओर जरूरत की चीज बन चुके पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। समझ में नहीं आता कि अब और किसान कितना सहेगा। कहा कि सरकार लोगों के हित में नहीं सोच रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें