फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रक्षक भर्ती में 770 युवाओं के आवेदन रद्द

Tue, 27 Sep 2016 10:30 PM IST
कुल्लू
विज्ञापन
फोरेस्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वन वृत्त कुल्लू में वन रक्षकों के 35 पदों के लिए आयोजित की जा रही भर्ती 770 युवाओं आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। इन आवेदन फार्म में कई प्रकार की त्रुटियां पाई गई हैं। वहीं 4730 आवेदकों का आवेदन पत्र सही पाए गए हैं। जिनका अब शारीरिक प्रवीणता परीक्षण लिया जाएगा। उक्त पद अनुबंध आधार पर भरा जाएंगे। इन पदों के लिए शारीरिक प्रवीणता परीक्षण भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस मैदान बबेली में 1 अक्तूबर से लिया जा रहा है। 7 अक्तूबर तक शारीरिक प्रवीणता परीक्षण ए अक्षर से लेकर जेड अक्षर तक क्रम लिया जाएगा। 35 पदों के लिए जिला से 5398 युवाओं ने आवेदन किया था। इसके अलावा 102 गृहरक्षकों के नाम भी गृह रक्षा विभाग से प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन


प्राप्त हुए सभी आवेदनों के निरीक्षण के उपरांत 770 आवेदन रद्द हुए हैं। 4730 आवेदकों का शारीरिक प्रवीणता परीक्षण आईटीबीपी ग्राउंड बबेली में होना है। 770 आवेदनों में त्रुटियां पाए जाने पर इन्हें रद्द किया है। ऐेसे में इन युवाओं को अब निराशा हाथ लगी है। रद्द हुए फार्म के आवेदकों के नाम विभाग की वेबसाइट और वन वृत्त कुल्लू के कार्यालय नोटिस बोर्ड पर अवलोकन के लिए प्रदर्शित किए गए हैं। इधर, डीएफओ कुल्लू डॉ. नीरज चड्ढा ने कहा कि परीक्षार्थियों को आमंत्रण पत्र कार्यालय द्वारा भेजे जा चुके हैं। किसी कारणवश किसी परीक्षार्थी को आमंत्रण पत्र नहीं मिला तो वह अपने नाम के अंग्रेजी के प्रथम अक्षर के अनुसार निधार्रित की तिथि को मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित हो सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें