फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गौशाल मेले में सजा लोक संस्कृति का रंग

विज्ञापन
मनाली के गौशाल गांव में देवता का आशीर्वाद लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
सोलंगनाला (कुल्लू)। ऊझी घाटी के गौशाल गांव में शनिवार को तीन दिवसीय गौशाल मेले का धूमधाम से आगाज हुआ। मेले को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। तीन दिनों तक चलने वाले मेले में स्थानीय संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। देवताओं की उपस्थिति और पारंपरिक लोक नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

मेले के दौरान अंडर-19 वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम पंचायत शनाग की प्रधान सलोनी नेगी ने किया। गौतम युवक मंडल के अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि मेले का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि गांव की पुरानी परंपराओं, लोक संस्कृति और आपसी भाईचारे को आगे बढ़ाना भी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेले में खेल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें