फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: इशांत और कुसुम को चुना सर्वश्रेष्ठ धावक

विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान दौड़ में भाग लेते छात्रा वर्ग में ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर मैदान में चल रही दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर से पहुंचे करीब 200 खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता बनने के लिए खिलाड़ियों ने मैदान में खूब पसीना बहाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में इशांत ने पहला और अक्षय ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में प्रणव शर्मा प्रथम, यज्ञविंद्र सिंह द्वितीय और दक्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में दीपू ने पहला, प्रिंस ने दूसरा और सूरज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
छात्र वर्ग में सर्वश्रेष्ठ धावक का खिताब इशांत को दिया गया, जबकि छात्रा वर्ग में कुसुम को सर्वश्रेष्ठ धाविका चुना गया। प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्रारंभिक शिक्षा विभाग के एडीपीईओ संजीव चौहान ने बताया कि दो दिन तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 200 खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स की अलग-अलग स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों को खेल प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें