फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। नव संवत के पर मनाली के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। प्रथम नवरात्र पर शनिवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया।
प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल हिडिंबा देवी मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लाइनें देखी गई। इलाके के अन्य धार्मिक पर्यटन केंद्रों व मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की काफी संख्या रही। प्रथम नवरात्र पर सुबह श्रद्धालु अपने-अपने अधिष्ठाता के दरबार पहुंचे और सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिरों में प्रसाद का भी वितरण किया गया। मनाली के माल रोड स्थित दुर्गा मंदिर में चार अप्रैल से नवरात्र के अवसर पर शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 10 अप्रैल को यज्ञ की पूर्णाहुति होगी। 11 अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां इन दिनों जोरों पर चली हुई हैं। देवी हिडिंबा के कारदार रघुवीर नेगी ने बताया कि चार अप्रैल से दस अप्रैल तक यज्ञ होगा, जबकि 11 को मनाली में भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उधर, प्रथम नवरात्र पर घाटी के अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चचोगा गांव में नव संवत पर मेला शुरू
मनाली। नव संवत के मौके पर मनाली के चचोगा गांव में ग्रामीण मेले का भी आगाज हो गया है। देवता सृष्टि नारायण के सम्मान में आयोजित होने वाले इस मेले में सियाली महादेव, शंख नारायण नसोगी के अलावा आसपास के कई गांवों के देवी-देवता शिरकत कर रहे हैं। मेले के दौरान खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें