औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 भारी भूस्खलन से बंद है। जादरूगाड़ नामक जगह पर हाईवे से मलबा हटाती एनएच
मनाली (कुल्लू)। मनाली-लेह मार्ग पर स्थित बाहंग में बारिश ने फिर कहर बरपाया है। बाहंग के समीप से बहने वाला नाला वीरवार रात को उफान पर रहा। इससे अफरातफरी मच गई। लोग बाढ़ के भय से सहम उठे। भारी मात्रा में मलबा आने से सड़क में बना कलवर्ट अवरुद्ध हो गया। इस कारण पानी सड़क से होकर लोगों की दुकानों तक पहुंच गया।
बाहंग में लगभग 20 दुकानों में पानी घुस गया। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने टीम के साथ मौके का दौरा किया। कहा कि वीरवार रात करीब 12 बजे अचानक गोसदन के लिए चिह्नित जगह के समीप से होकर बहने वाला नाला उफान पर आ गया। नाले का पानी कलवर्ट के ऊपर से सड़क पर आ गया और एक बार फिर यहां बाढ़ जैसी स्थिति बन गई।
रात को इलाके में अफरा तफरी मच गई। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। सड़क में मलबा ही मलबा आ गया और लोगों की दुकानों में घुस गया। दुकानदार भीमसेन ने बताया कि दुकान में सारा पानी मलबे के साथ घुस गया। इससे काफी नुकसान हुआ है। करीब 20 से अधिक दुकानों में पानी घुसा है।
हालांकि, मनाली-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जारी रही। बीआरओ ने जेसीबी लगाकर कलवर्ट को खुलवाया। एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने बताया कि नाले के उफान पर आने से दुकानों में पानी घुसा है। पीड़ितों को तय नियमावली के अनुसार फौरी राहत दी जाएगी। संवाद
औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 भारी भूस्खलन से बंद है। जादरूगाड़ नामक जगह पर हाईवे से मलबा हटाती एनएच