फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंधी में स्किड हुए पांच पर्यटक वाहनों में टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। मनाली से केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही सामान्य चल रही है। रविवार को निगम की एक बस भी कुल्लू से केलांग के लिए बतौर ट्रायल भेजी गई। रविवार दोपहर बाद अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल स्थित धुंधी के पास मनाली की तरफ आ रहे पर्यटक वाहन स्किड हो गए और एक साथ पांच वाहनों में टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इस दौरान एक जीप बीच सड़क पर पलट गई। हालांकि हादसे में किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। गाड़ी में सवार कुछ लोगों की हल्की चोट आई हैं। बाद में जीप को लोगों की मदद से खड़ी की गई। हादसे के दौरान यहां कुछ देर के लिए जाम भी लगा रहा है। धुंधी के पास सड़क की उतराई होने तथा शनिवार रात को हुई हल्की बर्फबारी से सड़क फिसलन भरी हो गई। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने तीन दिन पूर्व ही सभी तरह के वाहनों की अटल टनल रोहतांग से आवाजाही की अनुमति दी है। ऐसे में अब भारी संख्या में सैलानी नॉर्थ पोर्टल पहुंच रहे हैं। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि सैलानी मौसम को भांपकर ही आवाजाही करें। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में रात के समय ताजा बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें