फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों ने मिलकर दो छात्रों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में पांच दोस्तों ने मिलकर कॉलेज के दो छात्रों को लात-घूंसे से पीट दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। यह मारपीट दो दिन पहले बंजार में लड़कियों की मारपीट को लेकर सोशल मीडिया में वायरल हुए वीडियो पर हुई है। पीड़ित ने आरोपियों ने खिलाफ बंजार पुलिस थाना में मंगलवार मामला दर्ज करवाया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बंजार के कनौण गांव के रहने वाले पीड़ित रवि ठाकुर ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया है कि वह बंजार कॉलेज में बीए फाइनल ईयर का छात्र है। मंगलवार को वह अपने भाई जीवन ठाकुर व सहपाठी यशपाल व साहिल के साथ के साथ बंजार कॉलेज के लिए जा रहा था। इस दौरान बालीचौकी के पुनीत ने व इसके चार साथियों ने रास्ता रोकर मारपीट की। पीड़ित के बचाव करने के लिए बीच
में आए दोस्त को लात-घूसों से मारा। इसमें पीड़ित रवि को चोटें आई है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें