पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला कुल्लू फलोत्पादक मंडल बागवानों को प्रूनिंग में दक्ष बनाने के लिए 15 से 17 दिसंबर तक प्रूनिंग शिविर का आयोजन करेगा। शिविरों में शिमला के प्रगतिशील बागवान डिंपल पांजटा बागवानों को सेब के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी से अवगत करवाएंगे।
सेब की अच्छी गुणवत्ता के लिए पौधों की सही काट-छांट और सूक्ष्म तत्वों की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। अच्छी प्रूनिंग से सेब की गुणवत्ता में सुधार होता है। सेब की उत्पादन क्षमता में भी इजाफा होता है। यह शिविर बुधवार को बुरुआ में 11 बजे, क्लाथ 2:30 बजे और
वीरवार को पनगां में 11 बजे और बाड़ी में 2:30 बजे लगेगा। शुक्रवार को नग्गर में 11 बजे और सरसेई में 2:30 बजे शिविर होगा।
बता दें कि क्षेत्र के बागवानों के लिए मंडल समय-समय पर बागवानी संबंधी प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन करवाता रहता है। इन दिनों जिले में में प्रूनिंग का दौर चला है। इसलिए मंडल प्रूनिंग शिविरों का आयोजन कर रहा है।
--
विदेशी स्पर और सेमी स्पर के लगाए जा रहे पौधे
फलोत्पादक मंडल के प्रधान प्रेम शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अब रॉयल के साथ विदेशी स्पर और सेमी स्पर वैरायटी का सेब भी लगाया जा रहा है। इनकी प्रूनिंग और प्रबंधन परंपरागत सेब रॉयल से अलग होता है। इसलिए मंडल बागवानों को सेब की नई प्रजातियों की प्रूनिंग की सही जानकारी से अवगत करवाने के लिए शिविरों का आयोजन कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिविरों में बागवानी विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
--